HimachalPradesh

मंडी में बाढ़ पीड़ितों के लिए नोफल संस्था ने पहुंचाया पशु चारा

नोफल संस्था चारा उपलब्ध करवाते हुए

शिमला, 09 जुलाई (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आई बाढ़ के बाद जहां जनजीवन प्रभावित हुआ है वहीं सामाजिक संगठन नोफल – एक उम्मीद संस्था पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई है। बुधवार को संस्था ने मंडी जिला के बगस्याड़ गांव शरण में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के पशुओं के लिए चारे की चार गाड़ियों में राहत सामग्री पहुंचाई।

इस चारे में चौकर, फीड, तारामीरा, आटा और तुड़ी शामिल रही, जिसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुद संस्था के माध्यम से ग्रामीणों को सौंपा। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री पूनम नेगी, गांव निवासी भरत और उप प्रधान गंगाराम भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस सेवा कार्य के लिए नोफल संस्था की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि नोफल संस्था विपदा की इस घड़ी में बहुत ही नेक कार्य कर रही है और पीड़ितों के साथ खड़ी है।

संस्था अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि जब तक राहत कार्य जारी रहेंगे, संस्था हरसंभव सहायता प्रदान करती रहेगी। उन्होंने बताया कि नोफल संस्था बीते वर्षों में भी कई आपदाओं में मदद कर चुकी है, जिसमें वर्ष 2023 की मानसूनी आपदा में मंडी के समेज और शिवपावड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाना शामिल है।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Most Popular

To Top