HEADLINES

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में नवनियुक्त न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी ने ली शपथ

इलाहाबाद हाईकाेर्ट

प्रयागराज, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । इलाहाबाद उच्च न्यायालय में नवनियुक्त न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार की शाम पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने अपने न्याय कक्ष में उन्हें शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी के शपथ लेने के बाद प्रयागराज स्थित उच्च न्यायालय की प्रधान पीठ में मुख्य न्यायमूर्ति के अलावा न्यायाधीशों की संख्या 81 हो गई है। जबकि लखनऊ खंडपीठ में 28 न्यायमूर्ति हैं। एशिया के सबसे उच्च न्यायालय में कुल 160 पद स्वीकृत हैं। इस समय न्यायमूर्तियों की कुल संख्या 109 हो गई है। अभी हाल में ही न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह का स्थानांतरण पटना उच्च न्यायालय कर दिया गया है।

गौरतलब है कि नवनियुक्त न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी न्यायिक अधिकारी रहे हैं। वह अभी तक जिला न्यायाधीश रहे। जहां सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम को न्यायमूर्ति पद के लिए मंजूरी दी। जहां आज उन्हें बतौर न्यायमूर्ति शपथ दिलाई गई। इस मौके पर वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी समेत तमाम न्यायमूर्ति, न्यायिक अधिकारी और राज्य सरकार के अपर महाधिवक्ता, मुख्य स्थाई अधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / रामानंद पांडे

Most Popular

To Top