HimachalPradesh

प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया विभाग की नई टीम घोषित

शिमला, 27 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुशील राठौर ने प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के बाद विभाग की नई टीम की घोषणा की है। इस टीम में प्रदेश सह–संयोजक, कार्यकारिणी सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं।

पार्टी के अनुसार यह नियुक्तियां संगठन को डिजिटल स्तर पर और अधिक सशक्त, संगठित तथा सक्रिय बनाने के उद्देश्य से की गई हैं। सोशल मीडिया के बढ़ते महत्व को देखते हुए भाजपा ने इसे संगठन की सबसे प्रभावशाली इकाई के रूप में मजबूत करने की दिशा में यह कदम उठाया है।

घोषणा के अनुसार, प्रदेश सह–संयोजक के रूप में सौरभ धीमान, हेमा ठाकुर, विक्रम मट्टू, हैप्पी कुमार, अनिल धीमान, घनश्याम सोनी और अरविन्द मेहता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चंदन शर्मा, विनय कुमार, अजीत कोशल, ओ. पी. तोमर, शोभित आनंद, मीनाक्षी शर्मा, हिमांशी मारवाड़ी, मैंडी नरयाल, तुषार शर्मा, दीपक सोनी, विजय ठाकुर, वरुण भारद्वाज, प्रियांशु मेहरा, सुनील भारद्वाज, हैरी, कुलवीर ठाकुर, पुष्पेन्द्र ठाकुर, रवि नेगी, संदीप अवस्थी, आनंद ठाकुर, करणवीर राणा, यशपाल चंदेल, मितेश कोशल, राजीव डडवाल, राहुल शर्मा, दीक्षिता ठाकुर, अंकित जम्वाल, विवेक शर्मा, हितेंद्र ठाकुर, मुनीश कुमार, अंकित चंदेल और श्रवण कुमार को शामिल किया गया है।

इसके अलावा, विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में संजय सूद, कपिल देव शर्मा और ऋषि शर्मा को जगह दी गई है।

प्रदेश संयोजक सुशील राठौर ने कहा कि सोशल मीडिया विभाग आज के युग में संगठन की सबसे सक्रिय और प्रभावी इकाई है। उन्होंने कहा कि नई टीम के गठन से विभाग की गतिविधियों में नई ऊर्जा और गति आएगी। पार्टी की विचारधारा, योजनाएं और जनता से जुड़े मुद्दे डिजिटल माध्यमों के जरिए और अधिक प्रभावशाली ढंग से लोगों तक पहुंचेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Most Popular

To Top