
– अध्यक्ष बिल्लू सैनी
बोले गन्नौर व्यापार मंडल का व्यापार मंडल गन्नौर से कोई लेना-देना नहीं
सोनीपत, 16 जुलाई (Udaipur Kiran) । व्यापार मंडल गन्नौर के विरोध के बाद बुधवार को गन्नौर व्यापार
मंडल के नाम से गठित हुई नई कार्यकारिणी की एक बैठक अध्यक्ष बिल्लू सैनी के प्रतिष्ठान
में हुई। बैठक में गन्नौर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न दुकानदार
भी शामिल हुए। बिल्लू सैनी ने कहा कि गन्नौर व्यापार मंडल और व्यापार मंडल गन्नौर दोनों
अलग-अलग संगठन हैं। उनका व्यापार मंडल गन्नौर व व्यापार मंडल सोनीपत से कोई लेेना-देना
नहीं है। उनका संगठन गन्नौर के व्यापारियों के लिए अलग से काम करेगा और व्यापारियों
के हर छोटे बड़े मुद्दे प्रशासन व सरकार के समक्ष उठाएगा। गन्नौर में पहले से बने व्यापार
मंडल गन्नौर के पदाधिकारी कभी उनकी समस्याएं सुनने नहीं पहुंचे। वे केवल वार्षिक शुल्क
जुटा कर गायब हो जाते। इसी कारण गन्नौर के व्यापारियों ने गन्नौर व्यापार मंडल के नाम
से अलग संगठन खड़ा किया है। जिसे अब रजिस्टर्ड भी करवाया जाएगा। उपप्रधान राकेश गर्ग
को उपप्रधान, महासचिव सुरेंद्र जग्या, कोषाध्यक्ष राजेश चौहान, अंकित मल्हौत्रा, तरुण
चुघ, प्रवेश मदान, हरीश मदान आदि मौजूद रहे।
गन्नौर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के सदस्य बुधवार को
एसडीएम प्रवेश कादियान से भी मिले। इस दौरान उन्होंने एसडीएम से गन्नौर के बाजार में
यातायात व्यवस्था को सुदृढ कर जाम की समस्या से निजात दिलवाने की मांग की। इसके साथ
ही प्रत्येक दुकान के बाहर कूड़ादान रखवाने की मांग की, ताकि कूड़ा सड़कों पर न फैले और
शहर का बाजार साफ सुथरा रहे।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
