
देहरादून, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री संगठन अजेय कुमार की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारियों ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में हवन पूजन के बाद विधिवत रूप से आज कार्यभार संभाल लिया है। हवन पूजन में सभी प्रदेश महामंत्री, मंत्री, कार्यालय प्रभारी, मीडिया प्रभारी समेत प्रदेश टीम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी के बलबीर रोड स्थित मुख्यालय में आज धार्मिक रीति रिवाज और मंत्रोचार के साथ प्रदेश पदाधिकारियों ने औपचारिक पदभार ग्रहण किया। इस दौरान हवन पूजन में प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन मंत्री के साथ नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, शैलेंद्र बिष्ट, स्वराज विद्वान प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा, आदित्य चौहान, नेहा जोशी, गौरव पांडे, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह संयोजक राजेंद्र नेगी, विनय गोयल, सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी, सह संयोजक करुण दत्ता, गौरव सिंह, आईटी संयोजक प्रवीण लेखवार आदि नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सभी नवयुक पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सबको तत्काल प्रभाव से मिशन 2027 को जीतने के लिए जुटना है। एक एक बूथ तक डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और संगठन की सक्रियता को पहुंचाना है। आप सबके पुरुषार्थ और समर्पण से, देवभूमि की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलना निश्चित है। इस दौरान बड़ी संख्या में सरकार में दायित्वधारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार
