Uttar Pradesh

समाज के सबसे कमजोर वर्ग को मजबूत करने का काम कर रही सरकार : नीरज त्रिपाठी

प्रयागराज के मेजा विकास खण्ड परिसर में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम का छाया चित्र

दिव्यांगजनों को 44 ट्राइसाईकिल का किया गया वितरण

प्रयागराज, 28 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । सेवा पखवाड़ा अभियान का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गो को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें सशक्त एवं आत्म निर्भर बनाना है। यह बात रविवार को मेजा विकास खण्ड परिसर में आयोजित सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम में इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के पूर्व लोक सभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने कही।

उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार लगातार समाज के सबसे कमजोर वर्ग को मजबूत करने का पूरा प्रयास कर रही है। सभी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ​विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।

सेवा पखवाड़ा अभियान तहत रविवार को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण योजना के तहत विकास खण्ड मेजा, प्रयागराज के परिसर में अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को 44 ट्राइसाईकिल का वितरण किया गया।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिले के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गंगाप्रसाद मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी मेजा अमित सिंह, ए.डी.ओ. समाज कल्याण सुशान्तु पाण्डेय, जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर तिवारी, सन्तोष त्रिपाठी, जयसिंह पटेल, जिलामंत्री राजेश धनकड़, नाथू गुप्ता,प्रचण्ड शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष शैलेश पाण्डेय, सुब्बा लाल प्रजापति आशीष पटेल, हिमांशु शुक्ला, अमरेश तिवारी,सुधाकर पाण्डेय, मनोज गुप्ता, सतीश विश्वकर्मा, एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग प्रयागराज अशोक कुमार गौतम, संदीप कुमार शुक्ला, संजय कुमार, आशीष वर्मा, आदि उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Most Popular

To Top