Uttar Pradesh

नीरज राजपूत बने औरैया क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष

फोटो

औरैया, 30 जून (Udaipur Kiran) । अजीतमल में महेश कुमार शर्मा के आवास पर जिला क्रीड़ा भारती की साेमवार काे बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कानपुर प्रांत के सह प्रांत मंत्री अरूण दुबे ने सर्वसम्मति से औरैया जिला क्रीड़ा भारती के जिला पदाधिकारियों के दायित्वों की घोषणा की।

जिला पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष नीरज कुमार राजपूत काे बनाया गया है। उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, मंत्री मनीष मिश्रा, सह मंत्री रीता चंदेरिया, सह मंत्री राहुल गुप्ता, सह मंत्री मृदुल चतुर्वेदी, सदस्य अंकित राजपूत, विशाल कुमार, शिवम चौहान बनाए गए हैं।

प्रांत सह मंत्री अरूण दुबे ने बताया कि औरैया में क्रीड़ा के क्षेत्र में यह समिति कार्य करेगी। उन्होंने क्रीड़ा भारती के कार्यों के बारे में विस्तार से विषय रखा। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियाें को बधाई दी।

नवीन दायित्व मिलने पर पदाधिकारियाें काे अभिनव दीक्षित, राम जीवन शर्मा, हेमंत कुमार, शंशाक सैनी, अमित भदौरिया, सत्येन्द्र कठेरिया, दीपेंद्र कठेरिया, शिखा सिंह, कुलदीप परिहार, शिवम चौहान, गौरव कुमार, महेश शर्मा, मनीष मिश्रा, अनिल दीक्षित समेत उपस्थित लगभग 55 लोग ने बधाई दी। इस दाैरान मनमोहन सिंह सेंगर, डॉक्टर अरविंद शुक्ला, अविनाश कुमार, साध्येश सिंह सेंगर, डॉ उपेंद्र नाथ मिश्रा, पवन कुमार, अनिल कुमार आदि उपस्थिति रहे।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Most Popular

To Top