Haryana

हिसार : दयानंद कॉलेज की एनसीसी आर्मी विंग ने किया पौधारोपण

पौधारोपण करते कैडेट्स व स्टाफ सदस्य।

हिसार, 11 सितंबर (Udaipur Kiran News) । दयानंद कॉलेज की एनसीसी आर्मी विंग (गर्ल्स) कैडेट्स

3 हरियाणा गर्ल्स बटालियन के निर्देशानुसार सामाजिक-जागरूकता कार्यक्रम के तहत पौधारोपण

अभियान का आयोजन किया। कॉलेज परिसर में चलाए गए इस अभियान के तहत कैडेट्स ने विभिन्न

प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने गुुरुवार काे स्वयं भी पौधे लगाकर कैडेट्स का

उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पेड़ जीवन का आधार हैं और विद्यार्थियों

को केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा

की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। इसके बाद, एनसीसी आर्मी विंग (जी) की सीटीओ डॉ. मंजू

शर्मा ने कैडेट्स के सक्रिय योगदान की सराहना कि और पेङो के पर्यावरणीय महत्त्व पर

प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि पेड़ न केवल शुद्ध हवा प्रदान करते हैं,

बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. शर्मा ने

कैडेट्स को अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाने और स्वच्छ, हरित वातावरण स्थापित करने

में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी की प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष

की सभी गर्ल्स कैडेट्स ने इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया और उन्होंने आसपास

की जगहों पर भी पौधारोपण किया।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top