Jharkhand

नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्य और कार्यकर्ता सम्मानित

कार्यक्रम में शामिल लोग

रामगढ़, 19 सितंबर (Udaipur Kiran) । एकल अभियान दक्षिण झारखंड संभाग अंचल रामगढ़ के 10 दिवसीय आवासीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार को अंचल कार्यालय विकास नगर में विधिवत भारत माता और सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।

समापन समारोह में मुख्य रूप से समाजसेवी गोविन्द मेवाड़ और रेणु मेवाड़ उपस्थित हुए। इसके बाद संभाग प्रशिक्षण प्रमुख अर्जुन सिंह ने वर्ग कि प्रस्तावना रखी, जिसमें 10 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की पूरी जानकारी दी गई।

मौके पर गोबिंद मेवाड़ और रेणु मेवाड़ ने एकल अभियान की ओर से हो रहे कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि एकल अभियान जिस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए चलाये जा रहे हैं, इससे गांव के बच्चे शिक्षित और संस्कार वान हो रहे हैं। साथ ही सनातन धर्म कैसे सुरक्षित हो इसलिए एकल अभियान काम कर रही, जो सराहनीय बात है। इस दौरान सभी उपस्थित आचार्य और कार्यकर्त्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस समापन सत्र का संचालन संभाग गतिविधि प्रमुख विश्वजीत महतो ने किया।

इस अवसर पर भाग प्रशिक्षण जय कुमार यादव, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख नंदकिशोर महतो, अंचल गतिविधि प्रमुख अजीत महतो, अंचल कार्यालय प्रमुख उमेश कुमार महतो, रामगढ़ संच व्यास रिता कुमारी, बरलंगा संच प्रमुख कौशल्या देवी रामगढ़ संच प्रमुख किशोर कुमार विद्यार्थी और अंचल कार्यालय सहायक बालमुकुंद महतो उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top