Haryana

हिसार :ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल शुरू, रोडवेज में धरने पर बैठे कर्मचारी

रोडवेज बस अड्डा में हड़ताल करके धरने पर बैठे कर्मचारी।

प्रशासन ने लगाई धारा 163, पुलिस प्रशासन ने दिए शांति बनाए रखने के निर्देश

हिसार, 9 जुलाई (Udaipur Kiran) । विभिन्न केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर की

जा रही देशव्यापी हड़ताल शुरू हो गई है। जिले में फिलहाल रोडवेज में हड़ताल की आंशिक

असर देखा जा रहा है वहीं अन्य कार्यालयों में प्रशासन की ओर से कार्य सुचारू रूप से

चलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने धारा 163 लागू की है वहीं पुलिस ने

भी शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के व्यापक प्रबंध किए हैं।

रोडवेज की विभिन्न यूनियनों के आह्वान पर कर्मचारी बुधवार सुबह ही धरना लगाकर

बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। यूनियनों का दावा है कि कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं

के हल के लिए यह हड़ताल की जा रही है और कोई भी बस नहीं चलने दी जाएगी। यूनियन नेता

व अन्य कर्मचारी रोडवेज के मुख्य परिसर में धरना लगाकर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।

प्रशासन की तरफ से हड़ताल के दौरान सेवाओं की सुचारू व्यवस्था के लिए तैयारी

की गई है। बिजली, पानी, कानून व्यवस्था को संभालने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए

हैं। बिजली निगम के एसई ने बैठक करके ड्यूटी निर्धारित की। लघु सचिवालय, क्रांतिमान

पार्क और सिविल अस्पताल परिसर में एक-एक पुलिस की कंपनी तैनात की गई है। इसके अलावा

बस स्टेंड पर पुलिस कर्मचारियों को लगाया गया है। यातायात पुलिस शहर में ट्रैफिक व्यवस्था

को संभालेगी।

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि उन्होंने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना

प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च

प्राथमिकता है। कोई भी व्यक्ति सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाए इसके लिए

सख्त निगरानी रखी जाए। हड़ताल के दौरान किसी प्रकार के रोड जाम या आपात सेवाओं में

बाधा की आशंका को देखते हुए यातायात पुलिस को आवश्यकतानुसार रूट डायवर्ट करने और यातायात

व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

थाना क्षेत्रों में पीसीआर, राइडर

और पेट्रोलिंग टीमें दंगा नियंत्रण उपकरणों सहित लगातार गश्त करेंगी। असामाजिक तत्वों

पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। बस स्टेंड,

रेलवे स्टेशन व अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया

है। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। किसी प्रकार की अफवाह फैलाने

या बिना सत्यापन पोस्ट शेयर करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ व सांझा मोर्चा के सदस्य अजय दुहन, राजबीर

दुहन व राजकुमार चौहान ने बताया कि पहली बस से ही पूर्ण रूप से हड़ताल कर दी गई है। यह हड़ताल रात 11 बजे दिल्ली जाने वाली बस तक

चलेगी। हड़ताल के दौरान पूर्ण रूप से चक्का जाम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल

कर्मचारियों की ​विभिन्न मांगों, कर्मशाला में स्टाफ भर्ती करने की मांग की जाएगी,

एसपीएल चालकों को पक्का करने व निजीकरण पर रोक लगाने की मांगों सहित अन्य मांगे सरकार

के प्रतिनिधियों के समक्ष रखी जाएगी। उधर, रोडवेज के डीआई श्रवण कुमार का कहना है कि हड़ताल के दौरान बसें चलाने

का पूरा प्रयास किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारियों से भी काम लिया जाएगा

ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top