Jammu & Kashmir

जीजीएम साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया गया

जीजीएम साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया गया

जम्मू, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । गवर्नमेंट गांधी मेमोरियल साइंस कॉलेज, जम्मू में भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉ. एस. आर. रंगनाथन की जयंती पर राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया गया। डॉ. रंगनाथन एक प्रख्यात पुस्तकालयाध्यक्ष और गणितज्ञ थे, जिन्होंने पुस्तकालय विज्ञान के पांच सिद्धांत दिए और कोलोन वर्गीकरण प्रणाली जैसी महत्वपूर्ण वर्गीकरण प्रणाली विकसित की। उन्होंने भारत में प्रलेखन और सूचना विज्ञान की शुरुआत की तथा इस क्षेत्र में अपने मौलिक विचारों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हुए।

कार्यक्रम के अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान के भंडार हैं, जहां पाठ्यपुस्तकें, संदर्भ ग्रंथ, जर्नल, ई-बुक्स, ऑनलाइन डेटाबेस और डिजिटल जर्नल का व्यापक संग्रह उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आज के समय में, जब विद्यार्थी मोबाइल में अधिक व्यस्त रहते हैं, ऐसे में जरूरी है कि वे नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग कर अपने ज्ञान का विस्तार करें और दृष्टिकोण को व्यापक बनाएं।

इस अवसर पर पुस्तक पठन, ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र और छात्रों द्वारा कॉलेज पुस्तकालय के ऑनलाइन पब्लिक एक्सेस कैटेलॉग का अभ्यास जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. वंदना खजूरिया सहित वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का संचालन संयोजक डॉ. यासमीन मुगल, सह-संयोजक डॉ. शालिनी शर्मा और कॉलेज पुस्तकालयाध्यक्ष अनु राधा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम केआयोजन में डॉ. नेहा महाजन, प्रो. संजय कुमार, डॉ. शीतु रैना, डॉ. निशा, प्रो. शेऱाज़ कौसर और डॉ. ऋचा गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा

Most Popular

To Top