Delhi

राष्ट्रीय हरेला उत्सव 2025 का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता पर जोर

नई दिल्ली के जैन भवन में शुक्रवार राष्ट्रीय हरेला उत्सव 2025 में मौजूद सांसद सांसद बांसुरी स्वराज

नई दिल्ली, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । अपनी धरोहर न्यास, पर्वतीय लोकविकास समिति एवं श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘राष्ट्रीय हरेला उत्सव 2025’ का आयोजन जैन भवन नई दिल्ली किया गया। इस राष्ट्रीय उत्सव का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था, बल्कि उन महान विभूतियों को सम्मानित करना भी था, जिन्होंने कृषि, पर्यावरण, धर्म, संस्कृति, साहित्य, शिक्षा, इतिहास, कला और समाज सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इस अवसर पर अतिथियों ने अपने विचारों से उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षण देने की दिशा में संगठनों की भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज, पटपड़गज विधानसभा के विधायक रवींद्र सिंह नेगी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम का राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यालय में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन के साथ जसवंत जैन (राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष), महेंद्र बोकरिया जैन (राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष) विपुल जैन (राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष) व नेपाल सिंह (राजनीतिक सलाहकार) इस विशेष भेंट वार्ता में उपस्थित रहे। समसामयिक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Most Popular

To Top