Haryana

नारनौलः दो करोड़ की लागत से नहर से जुड़ेगे गांव के जोहड़:अभय सिंह

पूर्व सिंचाई मंत्री डा अभय सिंह यादव

नारनाैल, 19 सितंबर (Udaipur Kiran News) । नांगल चौधरी हलके में स्थित गांव रामबास के दो जोहड़ नहर से जोड़े जाएंगे। इस काम पर आने वाले ख़र्च की राशि हरियाणा वाटर अथॉरिटी द्वारा स्वीकृत कर दी गई है। जल्द ही इसके लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए पूर्व सिंचाई मंत्री डा अभय सिंह यादव ने बताया कि गांव रामबास सीधे रूप से नहर से नहीं जुड़ा हुआ है। अतः इसके जल स्तर में सुधार की आवश्यकता को देखते हुए इन दो जोहड़ों को नहर से जोड़ने का प्रस्ताव सरकार के पास भिजवाया गया था। जिसे अब स्वीकृति मिल चुकी है। जिस पर दो करोड़ 11 लाख 65 हजार रूपये खर्च होंगे। अब गांव रामबास के जंगलात एवं घाटी वाले दो जोहड़ नहर से जुड़ जाएंगे। यह दोनों ही जोहड़ रामबास गांव की सीमा में धानोता के पहाड़ के बिलकुल समीप स्थित हैं। इन जोहड़ों में पानी भरने से रामबास, धानोता एवं मारोली गांवों के भूजल स्तर में सुधार होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Most Popular

To Top