
नैनीताल, 4 सितंबर (Udaipur Kiran) । श्री नंदा देवी महोत्सव में गुरुवार को श्री राम सेवक सभा द्वारा नंदा चालीसा का आयोजन किया गया, जिसमें कैलाश जोशी, राहुल जोशी, हीरा रावत, मंजू रौतेला, भीम सिंह कार्की और मुकुल जोशी की अगुवाई में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
वहीं भंडारे में डीएस पाटनी, दीपक साह, मुकुल जोशी, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, राजेश साह, अमर साह, गोधन सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल की टीम ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर महोत्सव को जनसहभागिता का प्रतीक बना दिया।
दूसरी ओर महोत्सव के सीधा प्रसारण के दौरान जनपद के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, सफाई प्रबंधन में सराहनीय योगदान देने वाले सुनील कुमार, दिनेश कटियार और खस्ती बिष्ट, आर्ट ऑफ लिविंग की टीम, आशीर्वाद क्लब की ओर से डॉ रेखा त्रिवेदी, गीता साह, मोनिका साह, निधि कंसल, यशपाल रावत और डॉ. जगदीश चंद्र सहित कई गणमान्य जनों ने पर्यावरण, स्वास्थ्य, संस्कृति और युवाओं के प्रोत्साहन जैसे विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।
महोत्सव समिति के संरक्षक गिरीश जोशी, अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, अशोक साह, बिमल चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, विमल साह, मुकेश जोशी, मोहित लाल साह, डॉ. मोहित सनवाल, दिनेश भट्ट, ललित साह, घनश्याम साह, राजेंद्र साह, देवेंद्र साह और दीपक साह सहित कई स्वयंसेवक व्यवस्था में जुटे रहे। उल्लेखनीय है कि अब शुक्रवार 5 सितंबर को डोला यानी माता नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा दोपहर 12 बजे मां नैना देवी मंदिर से नगर भ्रमण के लिये शुरू होगी। मंदिर परिसर में भजन प्रस्तुतियां भी हुईं, जिससे महोत्सव का धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल और जीवंत हो गया।
पंच आरती में शामिल हुए न्यायमूर्ति एवं पूर्व सांसद
वहीं शाम के आकर्षण पंच आरती में न्यायमूर्ति राजेश टंडन, न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य और कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष विनीत तोमर शामिल हुए। पंच आरती पंडित चंद्रशेखर तिवारी द्वारा संपन्न कराई गई, जबकि संचालन डॉ कपिल जोशी, हेमंत बिष्ट, प्रो. ललित तिवारी, नवीन पांडे, मीनाक्षी कीर्ति और मृणाल नेगी ने किया।
(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
