Haryana

सोनीपत: मोदी नेतृत्व में नायब सरकार ने बढ़ाया गौवंश का सम्मान: अरविंद शर्मा

सोनीपत: मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का स्वगत करते हुए प्रदीप सांगवान

सोनीपत, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

की नीतियों से प्रदेश में गौवंश संरक्षण को नई दिशा मिली है। सरकार का लक्ष्य गौशालाओं

को आत्मनिर्भर बनाना और बेसहारा गौवंश को सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराना है।

शनिवार को गोहाना स्थित सिंचाई विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम

में डॉ शर्मा ने 9 गौशालाओं के संचालकों को 4 करोड़ 70 लाख रुपए की चारा अनुदान राशि

के चेक सौंपे। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सांगवान भी मौजूद रहे। डॉ शर्मा ने कहा कि गऊ भारतीय संस्कृति में आदिकाल से पूजनीय

रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 11 वर्षों में गौशालाओं के विकास, प्राकृतिक खेती

और गौवंश संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए हैं, जिन्हें हरियाणा सरकार साकार कर रही है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासन के दौरान प्रदेश में गौवंश संवर्धन के लिए मात्र

2 करोड़ रुपए का वार्षिक बजट तय था, जबकि भाजपा सरकार ने बीते साढ़े 10 वर्षों में

इसे बढ़ाकर 595 करोड़ रुपए तक पहुंचा दिया है।

मंत्री ने जानकारी दी कि हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह

सैनी ने प्रदेश की 605 गौशालाओं के लिए 88 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि जारी की है। अब

तक चारे के अनुदान के लिए कुल 270 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में धर्मार्थ गौशाला भटगांव को 1 करोड़ 40 लाख

67 हजार रुपए, बाबा गगन साध मंदिर गौशाला तिहाड़ मलिक को 62 लाख 84 हजार रुपए, मुरलीदास

गौशाला कासंडा को 64 लाख 29 हजार रुपए, नंदलाला गौधाम समिति ठसका को 53 लाख 22 हजार

रुपए, कृष्ण भगवान गौशाला बलि ब्राह्मणान को 45 लाख 66 हजार रुपए, गोपाल कृष्ण गौशाला

सेवा समिति गोहाना को 20 लाख 9 हजार रुपए, कृष्ण आदर्श गौशाला सेवा समिति देवी नगर

को 15 लाख 71 हजार रुपए, राष्ट्र वैदिक परमार्थ ट्रस्ट इंद्रगढ़ी को 7 लाख 83 हजार रुपए

और भगवान रामप्रसाद जैन गौसेवा सदन गोहाना को 3 लाख 73 हजार रुपए की राशि प्रदान की

गई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र मुदगिल सहित कई पदाधिकारी

मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top