Madhya Pradesh

नागदा- कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. गेहलोत ने व्यायाम शाला हॉल का लोकार्पण किया

फोटो। लोकार्पण समारोह में महामहिम राज्यपाल

नागदा, 25 जून (हिंस) उज्जैन जिले के नागदा में बुधवार को कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत ने शीतलानंद व्यायामशाला के नवनिर्मित हॉल का आयोजित समारोह में लोकार्पण किया। सभागृह का निर्माण राज्यसभा निधि 17 लाख 52 हजार से हुआ है। यह निधि डॉ. गेहलोत ने उस समय स्वीकृत की थी जब वे राज्यसभा सदस्य थे। इसी प्रकार से विधायक निधि से क्रय किए गए जिम उपकरणों का भी लोकार्पण किया गया।

समारोह की अध्यक्षता पूर्व नपा अध्यक्ष बालेश्वर दयाल जायसवाल ने की। अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, नपा अध्यक्ष संतोष ओपी गेहलोत, असंगठित कामगार कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य सुल्तानसिंह शेखावत आदि मंचासीन थे।

—————

(Udaipur Kiran) / कैलाश सनोलिया

Most Popular

To Top