Madhya Pradesh

नागदा : भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस 23 जुलाई को देश में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा: शेखावत

कार्यक्रम को संबोधित करते हैं मजदूर नेता श्री शेखावत

नागदा, 29 जून (Udaipur Kiran) । श्रम संगठन भारतीय मजदूर संघ के स्थापना के 70 वर्ष पूर्ण होने पर ठेकेदार श्रमिक संघ द्वारा रविवार को उज्जैन जिले के नागदा में श्रम सम्मेलन का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता सुल्तान सिंह शेखावत थे। विशेष अतिथि भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख सतीश शर्मा (उज्जैन), कृष्णा सिंह तंवर, जिला मंत्री करण सिंह शेखावत, किशन सिंह शेखावत, बालकिशन धौलपुरे, अशोक गुर्जर, गिरधारी लाल सोनी, महेश नायर, अनिल दुबे, सुरेश मीणा, मोहब्बत सिंह राठौड़ ने शिरकत की।

इस मौके पर सुल्तान सिंह शेखावत ने बताया कि 23 जुलाई 2025 को भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं, इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा पूरे देश में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। नागदा नगर में भव्य आयोजन कर स्थापना दिवस का कार्यक्रम किया जाएगा ।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश गहलोत भी उपस्थित हुए, जिन्होंने नगर पालिका में श्रमिक हित में किए जा रहे हैं कार्यों की जानकारी दी। उद्योगों में आने वाले समय मै ठेका श्रमिकों को और अधिक लाभ मिले लैंक्सेस उद्योग में जल्द ही ठेका श्रमिकों की ग्रेड रिवाइज की जाए एवं स्थाई श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए इस पर भी चर्चा की गई।

(Udaipur Kiran) / कैलाश सनोलिया

Most Popular

To Top