
नागदा, 22 जुलाई (हिंस) उज्जैन जिले के नागदा में मंगलवार को एक नवाचार से अनूठा कार्यक्रम हुआ। जिसमें प्रतिभावान बच्चों को मेहमान बनाया और उनके हार्थो स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को कापियों को वितरण किया गया। यह अनूठा प्रयोग जैन सोशल गु्रप के बैनरतले हुआ। शहर की टॉपर छात्रा काव्या बम के साथ कक्षा में प्रथम स्थान पर आए बच्चों ने कापिया वितरीत की। इसी प्रकार से जूना नागदा स्कूल में व्हाईट बोर्ड भी भेंट किया गया। इसी प्रकार से पाड़ल्या कला और सुनील नगर के बच्चों को कापिया वितरण भी इन मेघावी बच्चों के हाथों किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गु्रप के अध्यक्ष धमेंद्र बम ने की। इस पर मंच पर पूर्व रीजन अध्यक्ष एस.एस सिसौदिया, संयोजक दिलीप कॉठेड, पूर्व अध्यक्ष कमल कमल जैन और संजय मुरड़िया भी आसीन थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां शारदा की तस्वीर के सामने दीप पज्जवलित कर मार्ल्यापण किया गया। स्वागत भाषण श्री बम ने दिया। कापियॉ और बोर्ड के लाभार्थी सुभाष गौरव बाफना का अभिनंदन शब्दो से किया गया। समारोह में रवि संधवी, जितेंद्र पोखना, चंद्रप्रकाश कांठेड, शैलेंद्र छोरिया दीपक गांग, मनोज गांग सचिन सकलेचा, निलेश छाजेड़, विजय मुणत पंकज चपलोद समेत गुप के सदस्य एवं स्कूल का स्टाफ मौजूद था। संचालन अनुज नाहर ने किया। आभार अमित बम ने माना।
—————
(Udaipur Kiran) / कैलाश सनोलिया
