HEADLINES

नड्डा ने दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए

नई दिल्ली, 25 सितंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ‘स्वास्थ्य जांच शिविर’ का शुभारंभ किया गया।

जेपी नड्डा ने इस मौके पर कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, हमारे पथ-प्रदर्शक श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय के दूरदर्शी विचार और समावेशी चिंतन ने आत्मनिर्भर व विकसित भारत की आधारशिला तैयार की है। आपके द्वारा ‘अंत्योदय’ के सर्वस्पर्शी विचार परंपरा से राष्ट्रोत्कर्ष और जनसेवा के दिखाए गए मार्ग हम कोटिशः भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रेरणा हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Most Popular

To Top