Madhya Pradesh

कटनी में डबल मर्डर से सनसनी, चाकू गोदकर दो युवकों की हत्या, एक की हालत गंभीर

कटनी में डबल मर्डर से सनसनी

कटनी, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रविवार देर रात बदमाशाें ने तीन युवकाें पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हादसे में दाे युवकाें की माैत हाे गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक काे इलाज के लिए जबलपुर रैफर किया गया है। दोनों आराेपित फिलहाल फरार हैं। वारदात के पीछे पैसों का लेन-देन कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात करीब 1 बजे कोतवाली थाने से महज 500 मीटर दूर स्थित चौपाटी की है। मृतकों की पहचान गायत्री नगर निवासी रोशन सिंह (23) पुत्र गुलाब सिंह और उत्कर्ष दुबे (22) पुत्र राजा दुबे के रूप में हुई है। बदमाशों के हमले में विनेश (20) पुत्र शिवनारायण गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक देर रात चाय पीने चौपाटी गए थे। वहीं पर इनका सामना आरोपियों से हुआ। आरोपियों और घायल विनेश के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। चाय पीते वक्त एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। मारपीट शुरू होते ही बीच-बचाव कराने रोशन सिंह और उत्कर्ष दुबे भी आ गए। तभी आरोपियों ने तीनों पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आराेपित माैके से भाग निकले। तीनों युवकों को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक को जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार सागर और तातुली नाम के युवकों ने इन तीनों पर चाकू से हमला किया। दोनों फिलहाल फरार हैं। वारदात के पीछे पैसों का लेन-देन कारण बताया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top