Maharashtra

नशे से मुक्ति दिलाने मुंबई मनपा की नई पहल

मुंबई. 25 जून (Udaipur Kiran) । विश्व नशा निवारण दिवस पर नशे से मुक्ति दिलाने के लिए मुंबई महानगरपालिका ने नई पहल की है। इसके लिए ‘चैटबॉट’ सुविधा शुरू का गई है। ‘चैटबॉट’ नंबर 89-992-289-99 पर संपर्क करके शहर वासी अपने करीबियों को नशा की लत से मुक्ति दिलाने का प्रयास कर सकते हैं।

मनपा से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को विश्व नशा मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से जागरूकता रैलियां होंगी. विभाग स्तर पर स्कूल- कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे। नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई जाएगी। कोई अपने सगे संबंधियों को नशा से निजात दिलाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 022-24131212 पर भी संपर्क कर सकता है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर वर्ष 26 जून को ‘विश्व नशा निवारण दिवस’ मनाया जाता है। इस साल मनपा प्रशासन ने मुंबई के लोगों को नशे से दूर रखने के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है। मनपा के व्यसन इलाज केंद्रो पर विभिन्न प्रकार के उपचार किए जाते हैं. वर्ष 2023 में 1889 और 2024 में 2532 रोगियों कुल मिलाकर दो वर्षों में 4,421 नशा रोगियों का इलाज किया गया है। अंधेरी (पश्चिम) के भरडवाडी, परेल के केईएम अस्पताल, घाटकोपर के राजावाडी स्थित सेठ वाडीलाल छत्रभुज गांधी व मोनजी अमीदास वोरा मनपा अस्पताल में व्यसन मुक्ति उपचार केंद्र की ओपीडी सेवाएं उपलब्ध हैं। शराब, चरस, गांजा, गर्द, तंबाकू आदि नशीले पदार्थों के मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top