मुंबई, 22 अगस्त, (Udaipur Kiran) । यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 20901/20902 मुंबई सेंट्रल -गांधीनगर केपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रायोगिक आधार पर नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 24 अगस्त, 2025 को मुंबई सेंट्रल से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस को नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन नवसारी स्टेशन पर 08:43 बजे पहुंचेगी और 08:45 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, 23 अगस्त, 2025 को गांधीनगर केपिटल से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर केपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को नवसारी स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन 17:27 बजे नवसारी स्टेशन पहुंचेगी और 17:29 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेनों के बारे में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
(Udaipur Kiran) / कुमार
