Jharkhand

मुक्ति संस्था ने 30 शवों का किया अंतिम संस्कार

अंतिम संस्कार की तस्वीर

रांची, 14 सितंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड की राजधानी रांची की मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी के तट पर 30 अज्ञात शवों का संपूर्ण विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया।

मुक्ति संस्था के सदस्यों ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के शव गृह से अज्ञात शवों को निकालकर, उसे पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर गए। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया।

संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था के जरिये अबतक कुल 2064 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।

मौके पर संस्था के रवि अग्रवाल, अमित किशोर, संदीप कुमार, विजय धानुका, आदित्य शर्मा, सौरभ बथवाल, हरीश नागपाल, आर के गांधी, राजा गोयनका,आशीष भाटिया, राहुल जायसवाल, सुनील अग्रवाल, नीरज खेतान सहित अन्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top