Madhya Pradesh

मप्रः महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण को लेकर गतिविधियाँ जारी

मप्रः महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण को लेकर गतिविधियाँ जारी
मप्रः महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण को लेकर गतिविधियाँ जारी

भोपाल, 21 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरूआत की गई। अभियान के दौरान नशा मुक्त समाज, स्वच्छ सुन्दर नगर और गांव, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों पर निरंतर काम किये जा रहे है। कार्यक्रमों में मंत्रीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है।

नशामुक्त और स्वच्छ इंदौर की दिलाई गई शपथ

सेवा पखवाड़ा अभियान में रविवार को इंदौर के राजीव गांधी चौराहे से भवंर कुँआ चौराहे तक नमो मैराथन दौड़ का जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ध्वज दिखाकर शुरूआत की। मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। नागरिकों को विशेषकर बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रहने और इंदौर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई। मैराथन दौड़ में में राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भागर्व, विधायक महेन्द्र हाडिया, गोलू शुक्ला शामिल हुए। विजेताओं को प्रमाण पत्र दिये गये।

महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

शहडोल जिले में सेवा पखवाड़ा अभियान में 3664 महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य शिविर में परीक्षण किया गया। परामर्श के अनुसार नि:शुल्क दवाइयाँ प्रदान की गई। जिले के सोहागपुर कन्या हाई सेकेन्डरी स्कूल में बालिकाओं को स्वच्छता के महत्व एवं नशे के दुषपरिणामों की जानकारी दी गई। बालिकाओं ने इन विषयों पर निबंध प्रतियोगिता में भी भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिये गये। जिले के गोहपारू नगर में सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। वन परिक्षेत्र बुढ़ार में वन विभाग के अमले ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान में पौध रोपण किया गया। वन क्षेत्र में सामूहिक श्रमदान कर सफाई कार्य किया गया।

रेड स्पॉट सफाई अभियान

उज्जैन में टावर चौराहा फ्रीगंज क्षेत्र में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान में डिवाईडर और रेलिंग पर बने रेड स्पॉट का चिन्हाकन कर सफाई की गई। डिवाईडर और रैलिंग को सफाई कर पानी से धोया गया। शहर के वार्डों में नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच और परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

नमो मैराथन में शामिल हुए युवा

ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, सामाजिक न्याय मंत्री नारयण सिंह कुशवाहा और सांसद भारत सिंह की उपस्थिति में रविवार को नमो मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। मैराथन दौड़ के माध्यम से नशामुक्ति, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का संदेश दिया गया। नमो मैराथन के लिये जिले के 3500 से अधिक युवाओं ने भागीदारी की। मैराथन दौड़ नगर के रेसकॉर्स रोड, स्टेशन बजरिया, गांधी रोड, आकाशवाणी तेराहा, कृषि विश्वविद्यालय तिराहा और मेला रोड होते हुए एलएनआईपी पहुँची। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता

सतना जिले के उचेहरा शासकीय कन्या विद्यालय में रंगोली तथा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बालिकाओं ने नशामुक्त भारत, उत्तम स्वास्थ्य के लिये स्वच्छता क्यों जरूरी और पोषण आहार के महत्व को सुन्दर तरीके से चित्रित किया। पीएमश्री शाला की बालिकाओं ने नगर के मुख्य मार्गों से रैली निकाली। मऊगंज जिला मुख्यालय में फिट इंडिया अभियान मेंसाइकिल रैली निकाली गई। रैली को नगर परिषद अध्यक्ष श्री वृजवासी पटेल ने रवाना किया। साइकिल रैली शहीद केदारनाथ महाविद्यालय से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। कलेक्टर संजय कुमार ने कहा कि साइकिल चलाने से तनमन स्वस्थ्य रहता है तथा पर्यावरण भी स्वच्छ होता है। उन्होंने बताया कि जिले में अभियान के दौरान बच्चों, महिलओं और वृद्धजनों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच और स्क्रीनिंग की जा रही है। रैली में समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल हुए।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top