
हुगली, 11 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । श्रीरामपुर के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान अलीपुरद्वार के भाजपा सांसद मनोज तिग्गा ने शनिवार सुबह रिषड़ा में कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। इस दौरान भाजपा सांसद कई पुराने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के घर भी पहुंचे और उनसे पूरे दमखम के साथ राजनीति के मैदान में उतरने की अपील की।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, मनोज तिग्गा शनिवार को रिषड़ा स्थित श्रीरामपुर मंडल चार के कार्यालय में पहुंचे और वहां पार्टी के कार्यकर्ताओं मुलाकात की। इसके बाद वे रिषड़ा 10 नंबर वार्ड के पार्षद मनोज सिंह के कार्यालय में गए। वहां से वे जिले वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश सिंह के घर पहुंचे। इसके बाद वे रिषड़ा वार्ड 11 की पार्षद शशि सिंह झा के कार्यालय में पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा सांसद रिषड़ा के जाने माने पुराने भाजपा नेता गोपी कृष्ण करनानी के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इसके बाद भाजपा सांसद ने श्रीरामपुर मंडल पांच के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। तकरीबन साढ़े तीन बजे भाजपा सांसद श्रीरामपुर से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
भाजपा नेता राकेश सिंह ने कहा कि सांसद के इस दो दिवसीय दौरे से श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र का एक एक भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है। सांसद ने न केवल सांगठनिक बैठकें की हैं, बल्कि वे पुराने कार्यकर्ताओं से भी मिले हैं। आगामी विधानसभा चुनावों में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
—————
(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय
