Jharkhand

सांसद कालीचरण मुंडा पहुंचे उलिहातू, धरती आबा को किया नमन

धरती आबा को किया नमन

खूंटी, 6 जून (Udaipur Kiran) । खूंटी के नवनिर्वाचित सांसद कालीचरण मुंडा गुरुवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू पहुंचे। वहां पूरे गांव के लोग पहले से ही फुलमाला व ढ़ोल-नगाड़ा लेकर अपने सांसद के स्वागत में खड़े थे। स्थानीय लोगों ने सांसद को फुल मालाओं से लाद दिया और पारंपरिक तरीके से नाच-गाकर अपने सांसद का स्वागत किया।

बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा ने कालीचरण मुंडा को बुके देकर स्वागत करने के साथ देशहित में काम करने के लिए आशीर्वाद दिया। सांसद कालीचरण मुंडा बिरसा ओड़ा गए, जहां कोरोन पाहन ने पूजा-पाठ कराया। बाद में सांसद ने बिरसा कॉम्प्लेक्स जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सुखराम मुंडा, पांडेया मुंडा, बिनसाय मुंडा, सुरजू हस्सा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। कालीचरण मुंडा ने कहा कि महज 25 वर्ष की उम्र में भगवान बिरसा मुंडा ने देश के लिए अपना बलिदान दे दिया। उनके साथ उनके कई अनुयायी देश के लिए कुर्बान हुए।

बिरसा मुंडा समेत अन्य शहीदों की बदौलत आज हम आजाद भारत में पूरी स्वतंत्रता के साथ जी रहे हैं। सांसद ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। उनकी अधुरी लड़ाई को आगे पहुंचाकर एक बेहतर खूंटी और बेहतर भारत के निर्माण के लिए काम करूंगा। उन्होंने कहा कि यहां के लोग बहुत ही भोले-भाले हैं। यहां के लोगों के विकास और बेहतर समाज के निर्माण के लिए लिए हर जरूरी काम करूंगा। उन्होंने कहा कि जनता ने जिन उम्मीदों के साथ अपना सांसद चुना है, उन उम्मीदों को मैं पूरा करूंगा।

(Udaipur Kiran) / अनिल

Most Popular

To Top