Uttar Pradesh

सांसद हेमा ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को परोसा भोजन

बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन परोसती सांसद हेमा मालिनी साथ है जिलाधिकारी सीपी सिंह
सांसद हेमा खााना पराेसते हुए

मथुरा, 10 सितम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के साथ गुरुकुल संस्कृत विश्वविद्यालय, सुवती देवी इंटर कॉलेज वृंदावन और बिरला मंदिर की गीता धर्मशाला में बने राहत शिविरों का निरीक्षण किया। सांसद ने प्रभावित महिलाओं, पुरुषों और बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने खुद लोगों को भोजन भी परोसा।

बाढ़ पीड़ितों से बुधवार को सांसद हेमा मालिनी ने भेंट कर उनकी परेशानियों को समझा। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से राहत केंद्र में मौजूद लोगों को भोजन भरोसा। सांसद मालिनी आज जिलाधिकारी सीपी सिंह के साथ सर्वप्रथम बाढ़ राहत केंद्र गुरुकुल संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंची। वहां उन्होंने अलग अलग प्रभावित लोगों से बातचीत की और उनको भोजन प्रसादी खिलाई। उन्होंने संकट की घड़ी में देर से आने के सवाल पर बताया कि जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों के लगातार संपर्क में रही। खादर क्षेत्र में घरों के निर्माण को उन्होंने गलत ठहराते हुए कहा कि वह इस बारे में विप्रा की गुरुवार होने वाली बैठक में अधिकारियों से चर्चा करेंगी। अधिकारियों ने बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया है। भ्रमण के दौरान बाढ़ राहत केंद्र बिरला मंदिर स्थित गीता धर्मशाला में उन्होंने बच्चों को फ्ल चॉकलेट बिस्किट पेय पदार्थ भेंट किये।

सांसद ने एक महिला की गोद से अबोध बालक को लेकर खूब दुलार कियाा। लक्ष्मी गार्डन मैरिज होम में सांसद ने पीड़ित लोगों से कोई असुविधा के बारे में पूछा तो सभी ने खुले दिल से तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें जिला प्रशासन ने रहने खाने सोने की उत्तम व्यवस्था कराई है। वृंदावन के सुवती देवी इंटर कॉलेज में भी उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से हाल-चाल जाने। इस दौरान हेमा मालिनी ने मेडिकल टीम से बीमार और घायल लोगों के उपचार की जानकारी ली और स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित हर परिवार के साथ खड़ी है। किसी को भी भोजन, दवा या अन्य जरूरत की चीजों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बाढ़ राहत शिविरों में रह रहे लोगों ने सांसद और प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और भरोसा जताया कि जल्द ही स्थिति सामान्य होगी।

(Udaipur Kiran) / महेश कुमार

Most Popular

To Top