
भोपाल, 7 जुलाई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आनंद सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानी नेमीचंद जैन के निधन पर शोक जताया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदिशा निवासी लोकतंत्र सेनानी और अधिवक्ता नेमीचंद जैन के असामयिक निधन पर गहन दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वर्गीय नेमीचंद एक समर्पित समाजसेवी थे।
(Udaipur Kiran) तोमर
