
भोपाल, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित, प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री बी. सरोजा देवी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का निधन सम्पूर्ण कला जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने भारतीय सिनेमा की अभिनय सरस्वती से प्रख्यात स्व. बी. सरोजा देवी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार देर शाम सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि दु:ख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार और उनके असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।
(Udaipur Kiran) तोमर
