
भोपाल, 14 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को चीन के हांग्जो में महिला एशिया कप 2025 में भारतीय महिला हॉकी टीम को रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की यह गौरवशाली उपलब्धि टीम भावना एवं सशक्त संकल्प का प्रतीक है। बेटियों ने मां भारती का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा भारत महिला हॉकी टीम पर गर्व कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों के स्वर्णिम भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दीं।
(Udaipur Kiran) तोमर
