
भाेपाल, 4 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रजिस्ट्रेशन पर दिए गए बयान पर बीजेपी हमलावर हाे गई है। भाेपाल की हूजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने उनके बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने दिग्विजय पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें एक बहरूपिया, कट्टर इस्लामी प्रवक्ता और आतंकवादियों के समर्थन में बयान देने वाला बताया है।
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने शनिवार काे दिग्विजय पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी जैसे एक-दो-तीन और कांग्रेस के नेता यह कभी हिंदुस्तान के बारे में हिंदुस्तान की सेवा करने वाली संगठनों के बारे में अच्छी बात नहीं करेंगे। यह जब भी बोलेंगे आतंकवाद के समर्थन में बोलेंगे, आतंकवादियों को जी लगाकर बोलेंगे। इनको मुसलमान की संख्या कम दिखेगी और हिंदुओं की संख्या ज्यादा दिखाई देती है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह से पूछना चाहता हूं आप अपने पिता के दो बेटे थे और कितने बहन-भाई थे, कितने बेटा-बेटी थे? हिंदुओं की संख्या पर ज्यादा ऐतराज होता है।
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा तंज कसते हुए कहा कि भारत माता की जय बोलने वालों की संख्या ज्यादा दिखती है तो दिग्विजय सिंह के पेट का पानी हिलने लगता है। शर्मा ने कहा, जब दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान से इतना ही प्रेम है तो कृपया पाकिस्तान जाओ। भारत के हिंदुओं को सताना बंद करो। बोरिया-बिस्तर राहुल के साथ अन्य नेताओं को ले जाकर कराची में अपना डेरा डालो। मजारों में जाओ, मुसलमानों के प्रवक्ता बनकर उनकी बात करो। विधायक शर्मा ने आरएसएस की तारीफ करते हुए कहा कि संघ हमेशा कांग्रेस नेताओं को खटकता रहा है। “मनमोहन, सोनिया, राहुल, प्रियंका, दिग्विजय, नेहरू, गांधी सबको संघ खटकता है।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
