Maharashtra

मोटवानी और मूलचंदानी कांग्रेस से 6 साल के लिए निलंबित

मुंबई, 19 नवंबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस पार्टी ने निकाय चुनावो के बीच कड़ा एक्शन लिया है। गढ़चिरोली जिले के पार्टी नेता जेस्साभाई मोटवानी और चंद्रपुर के बल्लारपुर से घनश्याम मूलचंदानी को पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया है।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के निर्देश पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें पार्टी से निकाला गया है। यह जानकारी कांग्रेस के संगठन व प्रशासन के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश पाटिल ने दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार