Uttar Pradesh

बोलेरो की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

बांदा, 24 जून (Udaipur Kiran) । बैक कर्मी की तेज रफ्तार बुलेरो ने बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मार दिया। जिसमें मां की मौत हो गई। बेटा घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज करवाया गया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हमीरपुर जिला के इंचौली गांव निवासी 60 वर्षीय संपत पत्नी रामदीन मंगलवार की सुबह अपने 45 वर्षीय पुत्र राजाबाबू के साथ बाइक में बैठकर बांदा आ रही थी। जैसे की घर से निकली ही थी कि पीछे से आ रही बुलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। संपत को गंभीर चोटे आने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया। घरवाले उसे लेकर कानपुर जा रहे थे। तभी बधवा के पास उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पुत्र राजा बाबू ने बताया कि उनका एक मकान शहर के कालू कुआ में है। वह बांदा से गांव गई थी। मंगलवार की सुबह लौट रही थी। तभी यह हादसा हो गया। बताया जाता है कि बुलेरो एक बैंक की है। उसमें बैक कर्मी बैठा था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने बुलेरो को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों की तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Most Popular

To Top