
बागपत, 24 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के अमीनगर सराय में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार काे सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। दो सितंबर को सरिता नाम की महिला की मौत हो गई थी। मायके पक्ष ने दहेज हत्या के मामले में आठ आरोपिेताें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
अमीनगर सराय निवासी माेनू पांचाल की 30 अप्रैल 2025 को मेरठ जिले के सतवाई गांव निवासी सरिता के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद सरिता के ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। मृतक महिला के भाई सुबोध ने बताया कि ससुराल वालों ने 50 लाख रुपये और अन्य सामान की मांग की थी। वह देने के लिए सक्षम नहीं थे। दाे सितंबर को बहन सरिता के ससुर महिपाल ने उनके मामा संतराम को फोन करके उसके बीमार होने की सूचना दी थी, लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत की भी जानकारी आ गई।
एसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि इस मामले में मायके पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आठ आरोपिताें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें पति को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आज सास धर्मवती और ससुर महिपाल को भी गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी
