मुंबई, 09 नवंबर (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के बार्शी तहसील स्थित वाणी में एक महिला ने अपने 14 महीने के बेटे को जहर पिलाकर आत्महत्या कर लिया है। लेकिन इस घटना में बच्चे की जान बच गई और उसका इलाज बार्शी के नजदीकी अस्पताल में हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने वाणी में जाकर महिला का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि वाणी इलाके में स्थित एक घर में काम करने वाली नौकरानी आज सुबह जैसे ही घर पर काम करने आई , तो उसने घर की खिडक़ी से अंदर का दृश्य देख कर शोर मचाने लगी। घर के अंदर महिला पंखे से लटक रही थी और उसका बेटा अचेतावस्था में बिस्तर पर पड़ा था। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि बच्चे की सांस चल रही थी, इसलिए बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। आत्महत्या करने वाली महिला की पहचान अंकिता वैभव उकिर्डे और उसके बेटे की पहचान अन्विक उकिर्डे के रुप में की गई है। अब तक छानबीन में पता चला है कि अंकिता की शादी चार साल पहले वैभव विकास उकिर्डे से हुई थी। घटना के समय परिवार के सभी लोग काम पर गए हुए थे। इस घटना की गहन छानबीन जारी है।
—————
(Udaipur Kiran) यादव