Jharkhand

आदिवासियों के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंक रहे विधायक : मोर्चा

संवाददाता सम्‍मेलन में प्रेमशाही मुंडा समेत अन्‍य लोग

रांची, 3 नवंबर (Udaipur Kiran) । आदिवासी बचाओ मोर्चा के तत्वावधान में धूमकुड़िया भवन करमटोली में सोमवार को बैठक आयोजित हुई।

बैठक में कहा गया कि बूंडू के विधायक विकास सिंह मुंडा ने पूर्व में ही कुरमी- कुडमी समुदाय को आदिवासी का दर्जा दिलाने से संबंधित केन्‍द्र को भेजे गए अनुशंंसा पत्र में हस्‍ताक्षर कर चुके हैं। लेकिन विधायक अब आदिवास‍ियों के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं। बैठक के बाद प्रेस वार्ता में प्रेमशाही मुंडा ने कहा कि झामुमो विधायक विकास सिंह मुंडा ने बुंडू क्षेत्र में विगत 30 अक्टूबर को भी आदिवासी आक्रोश महारैली में अपनी राजनीति चमकाने के लिए रैली की थी। लेकिन उपरोक्त घटना में मृृृतक के परि‍जनों को अबतक पर्याप्त समुचित व्यवस्था और सहयोग नहीं किया जाना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि आदिवासी बचाव मोर्चा इसकी घोर निन्दा करता है।

वहीं गीताश्री उरांव ने कहा कि विधायक विकास मुंडा ने विगत आठ फरवरी 2018 को ही झारखंड कुरमी संघर्ष मोर्चा के कुरमी को आदिवासी अनुसूचित जनजाति बनने से संबंधित पत्र में अनुशंसा करते हुए हस्ताक्षर किया था। इसका मोर्चा मोर्चा विरोध करता है। डब्लू मुंडा ने कहा कि बैठक में 11 नवंबर को सीएनटी एक्ट दिवस को लेकर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। इसे लेकर जल्द ही एक टीम बनाई जाएगी जो विगत दिनों बुंडू में आदिवासी आक्रोश महारैली में हुए दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए राशि संग्रह करने के साथ रिम्स में इलाजरत 15 घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करेगी।

मौके पर लक्ष्मीनारायण मुंडा, आकाश तिर्की, प्रकाश मुंडा, सोमा मुंडा, डब्लू मुंडा, कालिका गाड़ी, तरुण मुंडा सहित अन्य मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar