Jharkhand

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिले विधायक इरफान अंसारी, समीक्षा रिपोर्ट सौंपी

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिले विधायक इरफान अंसारी

रांची, 6 जून (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिलकर जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने गुरुवार को मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि इंडी गठबंधन कैसे झाऱखंड में लोकसभा की और सीटें जीत सकता था। जामताड़ा विधायक ने इसके लिए बकायदा मुख्यमंत्री को समीक्षा रिपोर्ट सौंपी है।

इस रिपोर्ट में संताल की सीटों की विधानसभावार समीक्षा की गयी है। साथ ही, जामताड़ा विधायक ने चंपाई को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में झारखंड में पहली बार महागठबंधन ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। यह जीत आम जनता की जीत है और यह सही मायने में एक बड़ा राजनीतिक संकेत है।

मुख्यमंत्री ने विधायक इरफान अंसारी को कहा कि दुमका लोकसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन ने जीत दर्ज की है। इसमें सभी की अहम भूमिका रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि जामताड़ा विधानसभा से लगभग 40,000 की लीड के कारण ही यह सीट हम लोगों जीत पाये। दुमका लोकसभा सीट हमारे प्रतिष्ठा की सीट है और इसे हर हाल में हमें जीतना था। विधायक ने कहा कि हम लोगों ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की, जिसका साफ मतलब है कि हम लोगों ने 30 विधानसभा सीटों पर जीत का परचम लहराया है।

विधायक ने कहा कि हमें थोड़ी और मेहनत कर 12 और सीटों पर जीत दर्ज करनी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा का सफाया कर इंडी महागठबंधन की सरकार बनानी है। विधायक ने संताल परगना की सभी सीटों का ब्यौरा उन्हें सौपा और बताया कि पूरे देश में राहुल गांधी की मेहनत रंग लाई। हम लोग और सीट जीत सकते थे, जिसकी समीक्षा करने की आवश्यकता है।

(Udaipur Kiran) /वंदना

Most Popular

To Top