Uttar Pradesh

राज्य स्तर की कुश्ती में चार स्वर्ण पदक विजेता पहलवान आयुषी को विधायक ने किया सम्मानित

स्वर्ण पदक विजेता अयुषी को सम्मानित करते विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल

फतेहपुर, 06 सितंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में राज्य स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक जीतने वाली आयुषी देवी को शनिवार को विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

बिन्दकी नगर के ललौली चौराहे के समीप स्थित अपने कैंप कार्यालय में जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने राज्य स्तर में कुश्ती प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक विजेता आयुषी देवी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं पुरुषों से किसी किसी क्षेत्र में कम नहीं है। वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिला पहलवान भी अपने ताकत और दांव पेंच का प्रदर्शनकर अपने गांव क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन कर रही हैं और अपने माता पिता के सपने को पूरा कर रही है।

देवमई विकासखंड के डारी बुजुर्ग गांव की रहने वाली आयुषी देवी पुत्री रमेश चंद्र ने कहा कि आने वाले समय में मैं राष्ट्रीय स्तर में कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर उसे जीतकर जिले का नाम रोशन करना चाहती हूं। आयुषी देवी ने बताया कि मैं गांव के ही जूनियर विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा हूँ मेरे पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह चार बहनों में वह सबसे छोटी है।

बताया कि अभी तक मैं लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज व फतेहपुर के कई राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हूं। जिनमें मैंने चार बार स्वर्ण पदक और एक बार रजत पदक हासिल हुआ है।

उसने मांग करते हुए कहा कि शासन प्रशासन द्वारा उनकी मदद की जाए जिससे वह राष्ट्रीय स्तर पर भी कुश्ती प्रतियोगिता में जा सके।

इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सुतीक्ष्ण सिंह, मुदित अवस्थी, कल्लू यादव, किशन सिंह, नयन सिंह, अर्पित परिहार, राहुल तिवारी, राजकुमार उर्फ राज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार

Most Popular

To Top