

प.चम्पारण(बगहा),30अगस्त (Udaipur Kiran) ।पिछले दिनों राजीव गांधी और तेजस्वी यादव के वोट चोरी अधिकार रैली के दौरान मंच से प्रधानमंत्री की माता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर शनिवार के दिन विधायक राम सिंह एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष अचिंत कुमार लाल ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता करके इसकी निंदा की।
नेता द्वय ने कहा है कि प्रधानमंत्री पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं आज वह पूरे विश्व के नेता के रूप में हैं उनकी माता को आपत्तिजनक टिप्पणियां करना पूरे देश की माता बहनों के खिलाफ टिप्पणियां है।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की माता के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणियां पूरे बिहार के लिए शर्म की बात है ,क्योंकि बिहार की धरती पर महागठबंधन के मंच पर , बड़े-बड़े नेताओं के सामने अभद्र टिप्पणियां करना बिहार के लिए शर्म का विषय है,बिहार की जनता माफ नहीं करेगी। आगामी चुनाव में बिहार की जनता उनको जरूर जवाब देगी। प्रेस वार्ता पश्चात बगहा नगर में भाजपा युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन हुआ, इस दौरान महागठबंधन के देश के नेता बन रहे राहुल गांधी एवं बिहार के नेता बन रहे तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रितु जायसवाल ,हृदयानंद दुबे, नागेंद्र साहनी ,अमरेश श्रीवास्तव, प्रमोद राम ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विशाल पांडे ,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रश्मि रंजन ,नगर मंडल अध्यक्ष राजन गुप्ता ,कार्यालय मंत्री अमित पांडे ,दीपू जयसवाल ,विवेक यादव ,अवधेश गुप्ता ,शैलेश दुबे ,अविनाश मिश्रा ,अमन सिंह, सिद्धांत राज मौंजूद रहें। (Udaipur Kiran) नाथ तिवारी
—————
(Udaipur Kiran) / अरविन्द नाथ तिवारी
