
काकीनाडा, 04 अगस्त (Udaipur Kiran) । 15वें हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के चौथे दिन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। डिविज़न ‘सी’ में दादरा एवं नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी, हॉकी गुजरात और हॉकी मिजोरम ने बड़ी जीत दर्ज की, वहीं डिविजन ‘बी’ में मणिपुर, असम, हिमाचल और बिहार की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अंक बटोरें।
डिविजन ‘सी’ के परिणाम:
दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव हॉकी ने जम्मू-कश्मीर को 6-0 से हराया। खुर्शीद ज़ैनब (35′, 56′, 57′) ने हैट्रिक जमाई। जनील शिहांगिया (49′), नंदनिबेन डुलसदा (47′) और राधिका दंडोतिया (44′) ने एक-एक गोल किया।
हॉकी गुजरात ने एक करीबी मुकाबले में राजस्थान को 3-2 से हराया। गुजरात के लिए पूरवा अड्रोजा (53’), परमार पूरीबेन (19’) और पूजा डिहोरा (35’) ने गोल किए। राजस्थान के लिए गायत्री महावर (21’) और कप्तान साक्षी शर्मा (47’) ने गोल किए।
हॉकी मिज़ोरम ने तेलंगाना हॉकी को 15-0 से रौंदा। अंजना ज़ाक्सा ने 5 गोल (32’, 38’, 45’, 46’, 48’) किए। ज़ोथनमावी ने 4 गोल (3’, 19’, 40’, 50’), ज़े ललदिनत्लुआंगी ने 3 गोल (16’, 18’, 49’) किए। एफ. लालबियाकसिआमी (22’), लालरेम्रुआती (21’) और सी. मलसावमजेली (19’) ने एक-एक गोल किया।
डिविजन ‘बी’ के परिणाम:
मणिपुर हॉकी ने ले पुडुचेरी हॉकी को 9-1 से हराया। रितु देवी लाईश्रम ने 4 गोल (5’, 25’, 46’, 47’) किए। कप्तान रोमिता वारीबम चानू (45’, 59’) ने दो गोल, कंगजम सिल्विया चानू (56’), देवी मुतुम प्रिया (28’) और देवी थोकचोम दैनाली (55’) ने एक-एक गोल किया। पुडुचेरी के लिए एकमात्र गोल धिव्यास्री (24’) ने किया।
असम हॉकी ने केरल हॉकी को 5-1 से हराया। अश्मिता टिग्गा ने हैट्रिक (10’, 41’, 49’) लगाई। रेशमा जगत (12’) और कप्तान सुमित्रा स्वर्गियारी (42’) ने भी गोल किए। केरल के लिए एकमात्र गोल शनुषा पी.एम. (58’) ने किया।
हॉकी हिमाचल ने दिल्ली को 7-1 से हराया। खुशी वर्मा (27’, 60’), रीमू देवी (38’, 59’) और मिताली शर्मा (6’, 42’) ने दो-दो गोल किए। सातवां गोल भूमि (11’) ने किया। दिल्ली के लिए एकमात्र गोल निशा (32’) ने किया।
हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार ने हॉकी अरुणाचल को कड़े मुकाबले में 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र निर्णायक गोल आकांक्षा यादव (43’) ने किया।
——————
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
