




कन्नौज, 7 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अन्तर्गत “रन फाॅर इंपॉवरमेंट” दौड़ प्रतियोगिता को जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाई।
यह दौड़ पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर पुलिस लाइन मोड़ पेट्राेल पम्प से होकर पुनः पुलिस लाइन पर आकर संपन्न हुई। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों की 200 से अधिक छात्राओं एवं पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया और समाज को महिला सुरक्षा का सशक्त संदेश दिया।
प्रतिभागियों ने “नारी सुरक्षा–नारी सम्मान, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण ही राष्ट्र सशक्तिकरण” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से समाज में जागरूकता का संचार किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि “महिला सुरक्षा व सम्मान केवल पुलिस या प्रशासन की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। मिशन शक्ति का लक्ष्य है कि महिलाओं को हर स्तर पर सुरक्षित वातावरण मिले और वे निर्भीक होकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हों। कन्नौज पुलिस सदैव महिलाओं की सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं एवं पुलिसकर्मियों को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज, क्षेत्राधिकारी लाइन/तिर्वा, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक लाइन अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं
प्रथम स्थान – नीरजा, युवा फिजिकल एकेडमी
द्वितीय स्थान – खुशबू, युवा फिजिकल एकेडमी
तृतीय स्थान – रुचि यादव, युवा फिजिकल एकेडमी
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला पुलिसकर्मी
प्रथम स्थान- रुचिका, थाना तिर्वा
द्वितीय स्थान- ममता यादव, अभियोजन कार्यालय
तृतीय स्थान- नीलम रानी, महिला थाना
————
(Udaipur Kiran) झा
