Jammu & Kashmir

सुंब ब्लॉक में नाबालिग लड़की लकड़ी की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल

जम्मू,, 9 सितंबर (Udaipur Kiran News) ।

सुंब ब्लॉक में एक नाबालिग लड़की लकड़ी की छत से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल लड़की के हाथ और पैर में चोटें आईं और उसे पहले सुंब अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसे उन्नत उपचार के लिए जिला अस्पताल सांबा रेफर किया गया।

हालांकि, सड़क जाम होने के कारण एम्बुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद 108 हेल्पलाइन के माध्यम से दूसरी एम्बुलेंस का इंतजाम किया गया। जाम वाले रास्ते से लड़की को स्ट्रेचर पर पैदल ले जाया गया और फिर दूसरी एम्बुलेंस में बिठाकर जिला अस्पताल सांबा पहुँचाया गया।

सड़क जाम के कारण इलाके में जनजीवन भी प्रभावित हुआ। सुबह स्कूल जा रहे कई शिक्षक जाम में फँस गए और समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुँच पाए।

—————

(Udaipur Kiran) / अश्वनी गुप्ता

Most Popular

To Top