Jharkhand

मंत्री संजय यादव ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर दुर्गा से की प्रार्थना

मंत्री संजय यादव की फाइल फोटो

रांची, 28 जून (Udaipur Kiran) । झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर मंत्री संजय प्रसाद यादव ने चिंता जताई है। कहा कि गुरुजी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के अभिभावक हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं होना पूरे राज्य के लिए चिंता का विषय है। इसलिए हर सुबह वह मां दुर्गा भवानी से प्रार्थना कर रहे हैं कि गुरूजी शिबू सोरेन जल्द ठीक हो जाएं।

मंत्री संजय यादव शनिवार को खास बातचीत के दौरान में बोल रहे थे। बताया कि कैसे वह रोजाना सुबह–सुबह मां दुर्गा से प्रार्थना करते हैं कि हमारे अभिभावक, पथप्रदर्शक, गुरुजी जल्द से जल्द स्वस्थ होकर झारखंड लौटें। एक बार फिर जनता की सेवा में लगें। वर्तमान में गुरुजी की अस्वस्थता चिंता का विषय है, लेकिन पूरा राज्य आशा कर रहा है कि वह जल्द स्वस्थ होकर लौटेंगे। झारखंड एक बार फिर उनका मार्गदर्शन पाएगा।

मंत्री ने दिल्ली में शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति को सराहा। कहा कि हेमंत सोरेन एक बेटे के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरी तरह निभा रहे हैं। व्यस्तताओं के बावजूद, वे अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के साथ अस्पताल में डटे हुए हैं। यह हर पिता-पुत्र के रिश्ते के लिए प्रेरणा देने वाला है।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top