Jharkhand

भाजपा केंद्रीय मुख्यालय में रक्षा राज्य मंत्री मंगलवार को जनता से करेंगे संवाद

फाइल फोटो संजय सेठ

रांची, 07 जुलाई (Udaipur Kiran) । रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सोमवार को भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में कार्यकर्ताओं, नागरिकों और आम जनता के साथ संवाद करेंगे। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से लिए गए निर्णय के तहत भाजपा से जुड़े सभी मंत्रियों को महीने में एक बार भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में बैठकर लोगों से मिलना और संवाद करना है।

इसी के तहत आठ जुलाई को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सुबह 10:30 बजे से शाम के 5:30 बजे तक भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं व नागरिकों से संवाद करेंगे। जो भी नागरिक या कार्यकर्ता रक्षा राज्य मंत्री से मिलना चाहते हैं, वह मंगलवार को तय इस समय के अनुसार भाजपा मुख्यालय में मिल सकते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top