Assam

गौरव गोगोई देशद्रोही, जनता से माफी मांगनी चाहिए: मंत्री जयंत

आवास और शहरी मामलों के मंत्री जयंत मल्लबरुवा गुरुवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए।

तेजपुर (असम), 15 जून (Udaipur Kiran) । असम के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री जयंतमल्ल बरुवा ने तेजपुर में रविवार को आरोप लगाया कि असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सांसद गौरव गोगोई देशद्रोही हैं। उन्हें असम की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

तेजपुर नगर पालिका द्वारा निर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने गौरव गोगोई पर तंज कसते हुए कहा, असम की जनता को राजपुत्रों से अधिक लगाव होता है। कई बार वे मुख्यमंत्री से भी ज़्यादा राजा के बेटे को प्यार करते हैं। मेरे पिता राजा नहीं थे, इसलिए शायद जनता मुझपर विश्वास नहीं करती।

गौरव गोगोई को लेकर उन्होंने कहा, गोगोई ने देश से धोखा किया है, लेकिन कुछ मीडिया हाउस अभी तक इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पाए हैं। जिस दिन मीडिया इस सच्चाई को समझेगा, उस दिन गौरव गोगोई की गिरफ्तारी आसान हो जाएगी।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा, स्वतंत्रता के बाद से कांग्रेस की पाकिस्तान-प्रियता जगजाहिर रही है। अब असम की जनता को खुद उस इतिहास का सिंहावलोकन करना होगा।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top