
रांची, 22 जून (Udaipur Kiran) । राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मंगलवार को जनता दरबार लगाएंगी।
मंत्री रांची के श्रद्धानंद रोड स्थित कांग्रेस भवन मे जनता दरबार में जन समस्याओं को सुनेंगी।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि जन समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस लगातार जनता दरबार का आयोजन कर रही है। पार्टी जनता की समस्याओं और उनके मुद्दों के प्रति हमेशा गंभीर रही है।
पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक जन समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस लगातार आम लोगों से जनता दरबार के माध्यम से संपर्क स्थापित कर रही है। सरकार गठन के बाद से ही कांग्रेस के मंत्रियों ने लगातार जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। बजट सत्र के पूर्व चारों मंत्रियों ने जनता दरबार का आयोजन किया था। इसमें कई समस्याओं का समाधान मंत्रियों की पहल पर हुआ है। पुनः पार्टी जनता दरबार का आयोजन कर रही है। इसमें विगत पांच जून को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और 17 जून को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
