CRIME

बूफर बजाने के विवाद में अधेड़ की डंडों से पीट कर हत्या

बांदा, 25 जून (Udaipur Kiran) । बूफर बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक ने अधेड़ की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपित को आला कत्ल डंडा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

अतर्रा थाना क्षेत्र के महोतरा गांव निवासी 45 वर्षीय दयाराम पुत्र शिवराम यादव मंगलवार की रात घर से दो सौ मीटर दूर पानी की टंकी के पास शराब के नशे में तेज आवाज से बूफर में आल्हा बजा रहा था। वहीं कुछ दूर पर कल्लू विश्वकर्मा का मकान है। वह भी दारू मूर्गा कर रहा था। कल्लू ने दयाराम से बूफर धीमा बजाने को कहा, लेकिन दयाराम नहीं माना। नशे में घर से निकले कल्लू ने उसे गाली गालौज करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कल्लू ने दयाराम के सिर पर ताबड़ तोड़ डंडों से पीट कर उसकी हत्या कर दी। दयाराम वहीं ढेर हो गया। काफी देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणो ने देखा तो घरवालों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई नंदकिशोर ने बताया कि दयाराम दो भाई थे। बड़ा भाई शारदा गुजरात मे रह कर मजदूरी करता है। उसकी मां मलुहा की सोलह साल पहले और पिता की चार साल पहले मौत हो चुकी है। दयाराम अविवाहित था। वह गांव में रह कर मजदूरी करता था। हत्यारोपी कल्लू और मृतक दयाराम दोनों दोस्त थे। दोनों एक साथ पीते खाते थे। घटना वाले दिन दोनों लेाग अलग अलग शराब पी रहे थे।

अतर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि नंदकिशोर की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से आला कत्ल डंडा भी बरामद कर लिया। आरोपी अपराधी किस्म का है। वह अपराधिक गतिविधियों लिप्त रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Most Popular

To Top