चंडीगढ़, 17 जून (Udaipur Kiran) । हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला-चंडीगढ़ के मध्य मेट्रो ट्रेन चलाने की मांग की है। इस संबंध में उन्हाेंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर चर्चा की थी।
अनिल विज ने मंगलवार काे यहां पत्रकारों को बताया कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है। यहां कामकाज व व्यापार को लेकर प्रतिदिन हरियाणा-पंजाब आते-जाते हैं। मगर चंडीगढ़ जाने के लिए एकमात्र सडक़ पर भारी यातायात होने के कारण जाम की स्थिति रहती है। इसलिए हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के विकास के लिए यहां मेट्रो रेल जरूरी है। उन्होंने बताया कि मोहाली एयरपोर्ट को भी मेट्रो रूट से जोड़ा जाए। विज ने यह भी कहा कि मेट्रो रेल चलाने की नींव डाली जा चुकी है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साइप्रस का सर्वाेच्च सम्मान मिलना देश के 140 करोड़ लोगों के लिए सम्मान की बात है। मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें कई देशों में वहां का सर्वाेच्च सम्मान मिल चुका है। प्रधानमंत्री की विदेश नीति के कारण आज हिन्दुस्तान का सारे विश्व में सम्मान बढ़ा है, यह उसी का नतीजा है।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा
