Jammu & Kashmir

मंडलायुक्त जम्मू से भेंट कर की संस्कृत उत्थान पर गहन चर्चा

मंडलायुक्त जम्मू से भेंट कर की संस्कृत उत्थान पर गहन चर्चा

जम्मू, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने जम्मू के मंडलायुक्त रमेश कुमार से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर महंत रोहित शास्त्री ने उन्हें संस्कृत भाषा में अंकित नाम पट्ट (नेम प्लेट) तथा संस्थान द्वारा प्रकाशित विविध वैदिक एवं धार्मिक पुस्तकें भेंट कीं।

इस मौके पर प्रदेश में देववाणी संस्कृत के प्रचार-प्रसार तथा उसके संरक्षण को लेकर व्यापक चर्चा हुई। महंत शास्त्री ने ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न संस्कृत शिक्षण कार्यक्रमों, वेद पाठशालाओं, धार्मिक ग्रंथों के प्रकाशन, और सामाजिक जागरूकता अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य भारत की प्राचीन वैदिक परंपराओं को जीवंत रखते हुए संस्कृत भाषा को जन-जन तक पहुंचाना है।

मंडलायुक्त रमेश कुमार ने ट्रस्ट की पहल की सराहना करते हुए संस्कृत भाषा को सांस्कृतिक विरासत की आत्मा बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संस्कृत के पुनरुत्थान हेतु ऐसे प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं और प्रशासन इस दिशा में सकारात्मक सहयोग के लिए तत्पर है।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा

Most Popular

To Top