
-भाजपा को सींचने में महती भूमिका निभाई थी सुरेश सिंह ने : गन्ना मंत्री
पूर्वी चंपारण,29 जून (Udaipur Kiran) । जिस सोच के सुरेश कुमार सिंह थे उसके परिणामस्वरूप आज पार्टी बुलंदियों को प्राप्त कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी को बढ़ाने में उनकी भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता है। उक्त बाते बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने रविवार को कही।
प्रखंड क्षेत्र के जसौली जमुनिया गांव के मध्य विद्यालय में भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्व सुरेश प्रसाद सिंह की 18 वीं पुण्यतिथि पर उनके पुत्र शेखर सिंह एव अंशु सिंह , बेटी सौम्या शेखर द्वारा निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया था। जिसका उद्घाटन मंत्री पासवान, कल्याणपुर के पूर्व विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह,भाजपा नेता मयंकेश्वर सिंह , जदयू नेता दिव्यांशु भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के उदघाटन के बाद अतिथियों ने स्व सिंह के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस बीच प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राकेश कुमार को मंत्री श्री पासवान द्वारा विशिष्ट चिकित्सक अवॉर्ड से नवाजा गया। उक्त अतिथियों ने फीता काटकर मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया। इस मौके पर डॉ सौरभ कुमार गौतम , डॉ अलका कुमारी , डा के के झा , डॉ राजीव कुमार , डॉ कुणाल किशोर , डॉ दिव्यानी सिंह , डॉ कमलेश कुमार के अलावे उमेश कुमार सिंह , अधिवक्ता संटू सिंह , मनु सिंह सहित सैकड़ों मरीज और उनके अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंशु सिंह और संचालन आदित्य मानस ने किया।
—————
(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार
